कुंडा में युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत

प्रतापगढ़ के कुंडा में भीषण गर्मी के बीच समाजसेवियों ने राहगीरों को शर्बत और शीतल जल पिलाकर दी बड़ी राहत

May 16, 2026 - 22:11
0 16
कुंडा में युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शीतल शर्बत
तपती धूप में अमृत बनी समाजसेवा

कुंडा-प्रतापगढ़। विकासखंड कुंडा के ताजुद्दीन पुर गांव में भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी युवको द्वारा कुंडा गोतनी मार्ग पर शनिवार को राहगीरों के लिए शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्मी के मौसम में लोगों  को अगर पेयजल मिल जाए तो व अमृत समान होता है।

शनिवार को कुंडा-गोतनी मार्ग स्थित ताजुद्दीन पुर में युवा समाजसेवी अखिलेश शर्मा उर्फ कल्लू के नेतृत्व में राहगीरों को रोक रोककर शीतल जल व शर्बत पिलाया गया। कड़कड़ाती धूप में राहगीरों को यात्रा के दौरान शीतल जल व शर्बत मिलने से उन्होंने अपनी प्यास बुझायी और गला तर कर गर्मी में राहत महसूस की।

शीतल जल व शर्बत पीकर राहगीरों ने समाजसेवियों को धन्यवादज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User