कुंडा तहसील: तहसीलदार के तबादले पर अधिवक्ताओं में रार, दो गुटों में बंटी बार एसोसिएशन, तालाबंदी पर छिड़ा घमासान

कुंडा तहसील में तहसीलदार के तबादले को लेकर अधिवक्ताओं में दो फाड़; अध्यक्ष तालाबंदी खोलने तो महामंत्री बंद के पक्ष में

May 14, 2026 - 21:21
0 1
कुंडा तहसील: तहसीलदार के तबादले पर अधिवक्ताओं में रार, दो गुटों में बंटी बार एसोसिएशन, तालाबंदी पर छिड़ा घमासान

(आदर्श भारतीय)

कुंडा-प्रतापगढ़। तहसीलदार अलख शुक्ला के स्थानांतरण की मांग को लेकर बीते 9 महीने से तहसील के अधिवक्ता हड़ताल कर रहे हैं, तथा एक माह से तहसील के न्यायालयों व कार्यालयों में तालाबंदी भी जारी है। जिससे न्यायिक कार्य न होने के कारण वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नवागंतुक जिलाधिकारी के आवाहन पर जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कोई निर्णय नहीं होने के कारण तहसील के अधिवक्ता दो गुटों में विभाजित हो गए हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीपी मौर्य ने तहसीलदार अलख शुक्ला का समर्थन करते हुए न्यायालयों एवं कार्यालयों को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कर रहे हैं।

जबकि महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी योगी तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक तहसील में तालाबंदी का समर्थन कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों तहसील में प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर अधिवक्ताओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। अधिवक्ताओं की हठधर्मिता के कारण जनता का बहुत नुकसान हो रहा है। वादकारियों को चाहिए कि अब अधिवक्ताओं की फीस देना बंद कर दें। क्योंकि जनहित में काम नहीं तो दाम नहीं का फॉर्मूला अपनाना चाहिए।

हालांकि आपसी लड़ाई के कारण हड़ताल कमजोर दिखाई पड़ने लगी है। अध्यक्ष बीपी मौर्य के साथ पूर्व अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी, विजय तिवारी तथा महामंत्री योगी के साथ पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरवानी, श्री कृष्णा शुक्ला समेत अन्य अधिवक्तागण डटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User