पहले नाश्ता कराया, फिर पत्नी के सामने ही ममेरे भाई ने युवक को चाकुओं से गोदा, दर्दनाक मौत

कुंडा में रिश्ते शर्मसार: ससुराल आए युवक की ममेरे भाई ने पत्नी के सामने चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी फरार।

May 02, 2026 - 20:56
Updated: 9 days ago
0 174
पहले नाश्ता कराया, फिर पत्नी के सामने ही ममेरे भाई ने युवक को चाकुओं से गोदा, दर्दनाक मौत

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

कुंडा-प्रतापगढ़। परदेस से ससुराल आए युवक को किशोर ममेरे भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए पत्नी के सामने ही चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों में कोहराम व हड़कंप मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी विजय कुमार शुक्ला उर्फ टिंकू 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कृपा शंकर शुक्ला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। विजय कुमार की शादी राजापुर बिंधन जियावन का पुरवा में विजय कुमार मिश्रा की बेटी नेहा के हुई थी। उनके चार बच्चे दो बेटी व दो बेटा है। विजय शुक्ला दिल्ली में नौकरी करते थे।

शनिवार की सुबह वह दिल्ली से सीधे अपनी ससुराल राजापुर बिंधन जियावन का पुरवा पहुंचे। जहां उनकी पत्नी नेहा अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। विजय शुक्ला के ससुर विजय कुमार मिश्रा अपने एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गए हुए थे। विजय शुक्ला के ससुराल आने की जानकारी पर विजय शुक्ला के ननिहाल महेशगंज थाना क्षेत्र के बरखापुर गांव निवासी ममेरा भाई दीपक कुमार 15 वर्ष फुफेरे भाई विजय शुक्ला के लिए जलपान के लिए नाश्ता लेकर उनकी ससुराल पहुंचा। जहां पर वह सुबह ही पहुंचे थे।

अज्ञात कारणों से उसने विजय शुक्ला के ऊपर पत्नी नेहा के सामने ही चाकू से ताबड़तोड़ गर्दन पेट सीने पर जोरदार प्रहार करते लहू लुहान कर दिया। जब वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे, तो हमलावर वहां से फरार हो गया। पत्नी के हल्ला गुहार मचाने पर घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी महेशगंज ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा रेफर कर दिया गया। वहां से कुंडा ले जाते समय युवक की सांस थम गई। 

अस्पताल पहुंचने में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। नाबालिक किशोर के द्वारा की गई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप व सनसनी फैल गई है। मृतक विजय शुक्ला की विधवा मां, दो बेटी परी 7 वर्ष व सानू 3 वर्ष तथा बेटा कार्तिक 5 वर्ष व शिवा 6 माह व विधवा पत्नी नेहा कि अब कौन करेगा परवरिश व बच्चों की शिक्षा दीक्षा शादी ब्याह।

फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हत्यारोपी के पकड़े जाने पर ही सच्चाई का पता चल पाएगा, कि उसने कच्ची उम्र में इतना बड़ा कांड कैसे कर डाला। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User