बकुलाही नदी पर ₹1.44 करोड़ के पुल का शिलान्यास, दर्जनों गांवों का सफर होगा आसान

कुंडा में बकुलाही नदी पर ₹1.44 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का विधायक विनोद सरोज ने किया शिलान्यास।

May 02, 2026 - 20:53
0 131
बकुलाही नदी पर ₹1.44 करोड़ के पुल का शिलान्यास, दर्जनों गांवों का सफर होगा आसान

(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)

कुंडा-प्रतापगढ़। विकास खंड बाबागंज क्षेत्र में बकुलाही नदी पर बनने वाले पुल का शनिवार को बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल ग्राम पंचायत रायकाशीपुर से मुरैनी धनगढ़ औसानगंज को जोड़ेगा।

पुल बनने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और दूरी भी कम होगी।कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद सरोज ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पुल निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनोद सरोज के साथ पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, वर्तमान प्रमुख रामयश सरोज, पूर्व बीडीसी राजेंद्र सिंह, जनसत्ता जिला सचिव पंकज यादव, विनोद यादव, सुनील सिंह बीडीसी, नूर आलम फारूकी, पवन सिंह, प्रधान सुनील यादव, रोहित सिंह,अन्नू सिंह , अनूप सिंह, प्रधान रामपाल, उमेश और लालता पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User