कौशाम्बी: तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के मददगार बने कप्तान, एसपी ने बांटे कैप और सनग्लास
कौशाम्बी एसपी सत्य नारायण ने भीषण गर्मी में तैनात ट्रैफिक जवानों को कैंप और सनग्लास बांटे, स्वास्थ्य का ध्यान रखने की दी सलाह।
कौशाम्बी। भीषण गर्मी और तेज धू में लगातार ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की चिंता करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने मानवीय पहल की मिसाल पेश की। गुरुवार को मंझनपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने ट्रैफिक जवानों को कैंप व सनग्लास वितरित कर राहत पहुंचाई। एसपी सत्य नारायण ने कहा कि सड़क पर घंटों खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी विभाग की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने जवानों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त पानी पीने, नींबू पानी, ओआरएस घोल पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैया सनोज़ कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)