टेढ़ीमोड़ शहजादपुर में गूंजा बाबा साहब का नाम: पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई 135वीं जयंती

टेढ़ीमोड़ शहजादपुर में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती; संविधान की अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प।

Apr 14, 2026 - 19:12
 0  7
टेढ़ीमोड़ शहजादपुर में गूंजा बाबा साहब का नाम: पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई 135वीं जयंती

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ शहजादपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पुल के नीचे आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय पत्रकारों ने किया, जिसमें शासन-प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य राजीव मौर्य और कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने किया। अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केक काटकर जयंती समारोह की शुरुआत की।

मंच से वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान देश की एकता और अखंडता की बुनियाद है। उन्होंने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने पर जोर देते हुए संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को किसी भी स्थिति में खंडित नहीं होने दिया जाएगा।

इस आयोजन के मुख्य संचालक पत्रकार मानसिंह सरोज और धर्मेंद्र सोनकर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार अजीत कुशवाहा, विष्णु सोनी, मोहम्मद आरिफ, रामविलास, लकी तिवारी, रामबाबू, सत्यनारायण मौर्य, रमाशंकर ठाकुर और अशोक कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0