कानपुर: भीषण गर्मी में 'शीतल' संदेश, अंबेडकर जयंती पर कामतानाथ प्रॉपर्टीज ने पिलाया हजारों राहगीरों को शरबत
कानपुर के गुजैनी में अंबेडकर जयंती पर विशाल शरबत वितरण; शिक्षा और भाईचारे का संदेश देते हुए राहगीरों को मिली गर्मी से राहत
कानपुर : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गुजैनी सब्जी मंडी में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ कामतानाथ प्रॉपर्टीज के सौजन्य से एक विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी से जूझ रहे राहगीरों ने शीतल पेय पीकर राहत की सांस ली।
कार्यक्रम के आयोजक और कामतानाथ प्रॉपर्टीज के डायरेक्टर श्रीकांत चौधरी ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा समाज को जोड़ने और शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने जोर देकर कहा, "शिक्षा की ज्योति जिसके जीवन में जलेगी, वही समाज को नई दिशा देगा। हमें दबे-कुचले और शोषित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।"
इस मौके पर श्रीकांत चौधरी ने भाईचारे का संदेश देते हुए अपने अनुज आशीष कश्यप को गोविंद नगर विधानसभा सीट से जनसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जातिवाद से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग की सेवा करें और एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।
बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इस शीतल जल सेवा की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की। इस अवसर पर दिनेश पासवान, अभिषेक, निहाल, राम लखन, अमित, आनंद किशोर, मोनू और पंकज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0