'सतरंग 2026': गणेश वंदना और रंगारंग प्रस्तुतियों से महकी सरस्वती विद्यालय की शाम
कानपुर के सरस्वती विद्यालय में 'सतरंग 2026' का शानदार आयोजन। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा।
कानपुर (पनकी): पनकी स्थित सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव 'सतरंग 2026' का अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी, विद्यालय प्रबंधक श्याम निगम और वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वैभव निगम, श्रीमती तरुणा और हर्ष भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मंच पर छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों और नाटकों के माध्यम से बच्चों ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया।
विद्यालय के प्रबंधक श्याम निगम और वंदना निगम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की:
"बच्चों की रुचि और उनकी लगन के बीच बाधा न बनें। वे जिस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें उसमें पूरा सहयोग दें और उनका मनोबल बढ़ाएं।" प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी निगम ने सफल आयोजन के लिए बच्चों की पीठ थपथपाई और विद्यालय स्टाफ के समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान अटल वाजपेई, आकाश मिश्रा सहित समस्त शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0