Kanpur: अग्रहरि समाज ने फूलों की होली और भजनों के साथ मनाया फाग उत्सव, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
कानपुर के किदवई नगर में अग्रहरि समाज ने भव्य होली मिलन मनाया। फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा।
कानपुर। महानगर के किदवई नगर स्थित एच-ब्लॉक रामलीला मैदान में रविवार को 'अग्रहरि समाज महानगर कानपुर' द्वारा भव्य होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। परंपरा को जीवंत रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
समारोह की शुरुआत भक्तिमय भजनों के साथ हुई। समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता (पप्पू) और नगर प्रवक्ता प्रेम चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और फूलों की होली रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भजन संध्या के दौरान महिलाओं और बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ सुंदर भजनों पर नृत्य किया और फूलों की वर्षा कर ब्रज की होली का जीवंत दृश्य उपस्थित किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों ने भी शिरकत कर समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक शिवप्रसाद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष उमेश सुनील (पप्पू), अजय ओमप्रकाश अग्रहरि, भैयालाल और रामसुमेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान युवा अध्यक्ष राहुल अग्रहरि, महामंत्री हिमांशु, शिवपूजन, भोला, रमेश जयहिंद, मनोज, कमलेश, हरिशंकर, सचिन और आदित्य सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक प्रीति भोज के साथ हुआ, जहाँ सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0