बाबा साहब की जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संकल्प: भ्रष्टाचार और भेदभाव मिटाने के लिए एकजुट हुआ स्वच्छकार समाज

कानपुर के महादेव नगर में बाबा साहब की जयंती पर अखिल भारतीय स्वच्छकार समाज महासभा ने भ्रष्टाचार और ऊंच-नीच मिटाने का लिया संकल्प

Apr 14, 2026 - 19:17
 0  2
बाबा साहब की जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संकल्प: भ्रष्टाचार और भेदभाव मिटाने के लिए एकजुट हुआ स्वच्छकार समाज

कानपुर: महादेव नगर स्थित 'अखिल भारतीय स्वच्छकार समाज महासभा' द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने न केवल बाबा साहब को याद किया, बल्कि समाज से मानसिक और सामाजिक गंदगी को साफ करने का एक अनूठा संकल्प भी लिया।

हासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमने बाबा साहब के जन्मदिवस पर वास्तविक 'स्वच्छता' का संकल्प लिया है। उन्होंने जोर दिया कि समाज में फैली जात-पात, ऊंच-नीच और भ्रष्टाचार जैसी गंदगी को खत्म करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि झूठ और फरेब का त्याग कर बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 'जय भीम' के नारों के साथ उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया और समाज के उत्थान के लिए महासभा के प्रयासों की सराहना की।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजीव अरोड़ा, आलोक शुक्ला, रामप्रकाश भारती, मैकूलाल, किशन टेकला, बृजमोहन, कमलेश, ताराचंद और मंजीत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज को नई दिशा प्रदान करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0