शिक्षामित्र शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, हरिवंश दूबे को सौंपी गई जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

अम्बेडकरनगर में शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चक बसहिया के हरिवंश दूबे को संघ का नया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

Aug 04, 2026 - 22:39
0 1
शिक्षामित्र शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, हरिवंश दूबे को सौंपी गई जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

अम्बेडकरनगर : शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकरनगर के संगठन को मजबूती देने और उसकी गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस क्रम में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चक बसहिया में कार्यरत शिक्षामित्र हरिवंश दूबे को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकरनगर का नया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

हरिवंश दूबे के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही जनपद के शिक्षामित्रों और संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी ने इस मनोनयन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

इस उपलब्धि पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मो. मोसीर खान, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार, राम करन प्रजापति तथा ब्लॉक मंत्री राम अशीष वर्मा समेत जनपदभर के तमाम शिक्षामित्रों ने खुशी प्रकट की है और हरिवंश दूबे को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

(आनन्दी मेल संवाददाता)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User