Radico Khaitan Limited द्वारा “नाड़ी परीक्षण केंद्र” का शुभारंभ
कंदुनी, बिसवां (सीतापुर) : कंदुनी, बिसवां (सीतापुर) स्थित Radico Housing कॉलोनी के निकट Radico Khaitan Limited द्वारा नव स्थापित “नाड़ी परीक्षण केंद्र”का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन Dr Lalit Khetan ने किया । इस अवसर पर कंपनी सी.एस.आर. अध्यक्ष श्रीमति अनीता चौहान, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री दिलीप कुमार बांठिया, चीफ टेक्निकल ऑफिसर श्री प्रकाश एम, यूनिट हेड़ श्री अंशु श्रीवास्तव, तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए Dr. Lalit Khetan ने कहा कि ने Radico Khaitan Limited सदैव समाज के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। “नाड़ी परीक्षण केंद्र” की स्थापना का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र स्थानीय समुदाय के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
Radico Khaitan Limited अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।
Radico Khaitan Limited ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य, कल्याण एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)