हेमंत और रहनुमा ने एथलेटिक्स मीट में गाड़े जीत के झंडे, चटकाए दो-दो स्वर्ण पदक

ईश्वर शरण पीजी कॉलेज एथलेटिक्स मीट में हेमंत यादव और रहनुमा अंसारी ने दोहरी जीत दर्ज की। जानें अन्य विजेताओं के नाम।

Feb 17, 2026 - 21:47
 0  1
हेमंत और रहनुमा ने एथलेटिक्स मीट में गाड़े जीत के झंडे, चटकाए दो-दो स्वर्ण पदक

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को एथलेटिक्स की स्पर्धाएं हुईं। पुरुष वर्ग में हेमंत यादव (आईएसडीसी कॉलेज) ने 100 एवं 200 मीटर दौड़ और महिला वर्ग में रहनुमा अंसारी (सीएमपी डिग्री कॉलेज) ने 100 एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहकर दोहरी सफलता अर्जित की। 

मुख्य अतिथि के रुप में ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने मुकाबलों की शुरुआत कराई। पुरुष वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में हेमंत यादव (आईएसडीसी कॉलेज), 400 मीटर में शुभम पांडेय (सीएमपी कॉलेज) और 800 मीटर की दौड़ में अजय कुमार (आईएसडीसी कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में टुन्ना कुमार (आईएसडीसी कॉलेज) अव्वल रहे।

महिला वर्ग में 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में रहनुमा अंसारी (सीएमपी डिग्री कॉलेज), 200 मीटर में खुशी शाहू (ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज) और 800 मीटर की दौड़ में साक्षी त्रिपाठी (एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में आस्था यादव (सीएमपी डिग्री कॉलेज) ने बाजी मारी।
पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मानसिंह, डॉ. हर्ष मणि सिंह, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अरविंद देव, डॉ. महेश प्रसाद राय ने किया। डॉ. शैलेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन और कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. एकात्म देव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0