हथिगहां की दलित बस्ती में अब नहीं होगा अंधेरा, भाजपा नेता उमेश तिवारी की पहल पर शुरू हुआ विद्युतीकरण

भाजपा नेता उमेश तिवारी के प्रयास से हथिगहां दलित बस्ती में 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हुआ।

Mar 13, 2026 - 21:12
0 2
हथिगहां की दलित बस्ती में अब नहीं होगा अंधेरा, भाजपा नेता उमेश तिवारी की पहल पर शुरू हुआ विद्युतीकरण

प्रयागराज। विकास की मुख्यधारा से वंचित इलाकों को रोशन करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को हथिगहां स्थित दलित बस्ती में विद्युतीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य का आधिकारिक शुभारंभ हो गया। भाजपा नेता उमेष तिवारी के व्यक्तिगत प्रयासों और निरंतर पैरवी के बाद बिजली विभाग ने इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की पुरानी समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

हथिगहां की दलित बस्ती अब तक केवल 10-10 केवीए के दो छोटे ट्रांसफार्मरों के भरोसे थी। आबादी के बढ़ते दबाव और गर्मी के मौसम में अत्यधिक ओवरलोड होने के कारण ये ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाते थे, जिससे स्थानीय निवासी हफ्तों तक अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने अपनी इस पीड़ा से भाजपा नेता उमेष तिवारी को अवगत कराया था।

जनसमस्या की गंभीरता को समझते हुए उमेष तिवारी ने तत्काल बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा और पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह 25-25 केवीए के दो नए और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव रखा। विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार से विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इस विकास कार्य के शुरू होने से बस्ती के लोगों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने भाजपा नेता और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आने वाली गर्मियों में उन्हें बिजली की कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। यह पहल न केवल बस्ती को रोशन करेगी बल्कि क्षेत्र के डिजिटल और आर्थिक विकास में भी सहायक होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User