ओमैक्स मेट्रो सिटी में पर्यावरण दिवस पर 10 हजार पौधारोपण का संकल्प
लखनऊ की ओमैक्स मेट्रो सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर मेगा पौधारोपण अभियान शुरू, चरणबद्ध तरीके से लगेंगे 10 हजार पौधे।
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर राजधानी की प्रमुख टाउनशिप 'ओमैक्स मेट्रो सिटी' में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया गया। पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने और आमजन में हरियाली के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत कुल 10 हजार पेड़-पौधे लगाने का बड़ा संकल्प लिया गया है। इस महा-अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिसकी शुरुआत पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के 5,000 पौधे रोपकर की गई।
690 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैली ओमैक्स मेट्रो सिटी आउटर रिंग रोड के पास स्थित है, जो शहर के सबसे तेजी से उभरते हुए आवासीय क्षेत्रों में से एक है। इस अभियान की खास बात यह रही कि कंपनी ने आम नागरिकों से भी साइट पर आकर खुद पौधा लगाने की अपील की थी, जिस पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने यहाँ आकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ओमैक्स प्रबंधन ने घोषणा की कि जनता द्वारा लगाए गए इन सभी पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की समर्पित टीम उठाएगी।
इस मौके पर ओमैक्स के एमडी मोहित गोयल ने संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व है और अब समय आ गया है कि हम आगे बढ़कर धरती को नया जीवन दें। पर्यावरण का संरक्षण कोई विकल्प नहीं बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। वहीं, बिजनेस हेड अंजनी कुमार पण्डेय ने जोर देकर कहा कि पौधारोपण महज एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि आउटर रिंग रोड के समीप स्थित ओमैक्स मेट्रो सिटी के 'द नेस्ट', 'कासिया' और 'हाईस्ट्रीट' जैसे प्रोजेक्ट्स अपनी आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन ग्रीन-लोकेशन के कारण लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। आने वाले समय में यहाँ पर्यावरण के अनुकूल कई और नए प्रोजेक्ट्स भी शुरू करने की योजना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)