कौशाम्बी में 50 लाख की जमीन के विवाद के बीच दिव्यांग मिस्त्री लापता: गंगा पुल पर मिली स्कूटी, सीमा विवाद में उलझी दो जिलों की पुलिस
कौशाम्बी में दिव्यांग मिस्त्री लापता, शहजादपुर गंगा पुल पर मिली स्कूटी; जमीन विवाद और पुलिस सीमा विवाद में उलझा मामला।
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवान चौराहे पर टेलीविजन की मरम्मत करने वाले मिस्त्री विकलांग मोहम्मद नदीम उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र नसीम मूल निवासी भरवारी थाना कोखराज सोमवार की शाम अपनी चाकवान की दुकान से अचानक गायब हो गए हैं दूसरे दिन सोमवार को उनकी स्कूटी और चप्पल गंगा नदी के शहजादपुर पुल के ऊपर लावारिस हालत में मिली हुई है लेकिन नदीम का कही पता नहीं चल रहा है जिससे परिवार के लोग परेशान हो गए हैं
मामले की सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस का कहना है की गंगा नदी के पुल के ऊपर का हिस्सा प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है परिजनों का कहना है की चाकवान की दुकान से उनको अगवा करके उन्हें गायब किया गया है परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है मोहम्मद नदीम का भरवारी कस्बे के एक नेता से जमीन का विवाद भी चल रहा था बताया जाता है कि जिस जमीन का विवाद चल रहा था उस जमीन की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है जमीन पर कब्जे को लेकर के पूर्व में भी नदीम पर हमला किया गया था उसके बाद नदीम ने लगातार अधिकारियों की चौखट पर फरियाद कर अपनी सुरक्षा पर खतरा भी बताया था
जमीन के विवाद की अधिकारियों से शिकायत के बाद मामले में लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था लेकिन नेताओं के दबाव में लेखपाल ने जमीन के विवाद के मामले में अपनी जांच स्पष्ट नहीं की थी कहीं जमीन पर कब्जा करने के नियत से मोहम्मद नदीम को गायब तो नहीं किया गया है यह जांच का विषय बना हुआ है
नदी के ऊपर लावारिस हालत में स्कूटी और उनकी चप्पल मिलने के बाद परिवार के लोगों की किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है उनकी पत्नी नाजिया बेगम बेटी गुड़िया 12 वर्ष और बेटा मोहम्मद वालिद 8 वर्ष वा मोहम्मद अदनान 3 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है लेकिन नदी के पुल के ऊपर लावारिस स्कूटी और चप्पल मिलने के बाद प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना की पुलिस और कौशांबी के कोखराज थाना की पुलिस दोनों जिले की सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते मामले को गंभीरता से लेकर गायब नदीम को खोजने की कार्रवाई नहीं शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)