विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ की नक्षत्र वाटिका में त्रिवेणी पौधारोपण
लखनऊ की देववन नक्षत्र वाटिका में पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, ट्रीमैन मुकेशनंद ने बांटे विभिन्न प्रजातियों के पौधे।
लखनऊ,राजधानी के गोमती नगर स्थित देववन नक्षत्र वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देववन जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस हरित अभियान में स्थानीय निवासियों, पर्यावरण प्रेमियों और कई गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाए रखने की शपथ ली।
इस कार्यक्रम की मुख्य यूनीक विशेषता 'ट्रीमैन' मुकेशनंद का विशेष योगदान रहा। वे विशेष रूप से मलिहाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों से दुर्लभ व विभिन्न प्रजातियों के पौधों का संग्रह करके वाटिका लेकर आए, जिन्हें पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वहां मौजूद नागरिकों को वितरित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके इस जमीनी प्रयास की भरपूर सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए देववन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष के. के. जनार्दन नांबियार ने मानव अस्तित्व के लिए वृक्षों की अपरिहार्यता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भूजल स्तर को सुधारने और वैश्विक तापमान को संतुलित करने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों के समूह 'त्रिवेणी' के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को समझाते हुए कहा कि यह त्रैत पर्यावरण को शुद्ध करने और जैव विविधता को बचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
इस मौके पर समिति के महासचिव विशाल ओझा, प्रमोद शर्मा, तेज कुमार मिश्रा, पूर्व आईजी नागेंद्र कुमार, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए. एन. पांडे, संगठन सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सी जी नायर, लीजो जोस, जनसम जेम्स, प्रकृति ओझा, डॉ. संजय पांडे, प्रीति श्रीवास्तव और प्रज्ञा पावर जैसे अनेक प्रबुद्ध जनों ने सक्रिय रूप से पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)