कौशाम्बी में बाढ़ का खतरा: डीएम डॉ. अमित पाल ने संभाला मोर्चा, कड़ा के घाटों पर सुरक्षा इंतज़ाम सख्त
कौशाम्बी के कड़ा क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम डॉ. अमित पाल ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा निर्देश जारी किए।
कौशाम्बी। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ा के कुबरी घाट एवं कालेश्वर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नावों पर किसी भी प्रकार की ओवरलोडिंग न होने पाए तथा प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया जाए। घाटों पर पब्लिक एड्रेस (पी.ए.) सिस्टम के माध्यम से लगातार सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रसारित करने के भी निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा सभी आवश्यक एहतियाती इंतज़ाम समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)