माधव ज्ञान केंद्र नैनी में हुआ 'मातृ भारती' का गठन: महिलाओं को विद्यालयीय व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की अनूठी पहल

सरस्वती विद्या मंदिर नैनी में मातृ भारती का गठन, महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों व कुटुंब प्रबोधन से जोड़ने का प्रयास।

Jul 21, 2026 - 21:51
0 1
माधव ज्ञान केंद्र नैनी में हुआ 'मातृ भारती' का गठन: महिलाओं को विद्यालयीय व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की अनूठी पहल

प्रयागराज : विद्या भारती की योजना के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी, प्रयागराज में मातृ भारती का गठन किया गया। जिसका उद्देश्य  समाज में सभी महिलाओं को विद्यालय की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं परिवार में कुटुंब प्रबोधन जैसे योजनाओं को पूर्ण करना है I 

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मन्नू द्विवेदी थी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी मिश्रा (प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, सच्चा बाबा आश्रम संस्कृत महाविद्यालय) रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती ऋचा नारायण (शिक्षिका एवं प्रांत प्रचारक, काशी प्रांत) तथा श्रीमती राधा शुक्ला (कवयित्री, प्रयागराज) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बबीता शर्मा (न्यूज़ रिपोर्टर, प्रयागराज) ने की।

मातृ भारती की कार्यकारिणी में रिम्मी सिंह को उपाध्यक्ष, लवी सिंह को सचिव, अर्चना त्रिपाठी को मंत्री, रागिनी तिवारी को सहमंत्री, ऋतु मिश्रा को शैक्षिक प्रमुख तथा सरोज शुक्ला, अंशिका, सोनम यादव, सुचित्रा वर्मा एवं रूपा सिंह को सदस्य चुना गया।
कार्यक्रम में मनोरंजन, खेल तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी माताओं एवं आचार्य बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User