दमदार फीचर्स और सोनी कैमरा के साथ 'मोटो जी77 पाॅवर' भारत में लॉन्च

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो जी77 पाॅवर, जिसमें है सोनी लिटिया 600 कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी लाइफ

Jul 10, 2026 - 22:05
0 1
दमदार फीचर्स और सोनी कैमरा के साथ 'मोटो जी77 पाॅवर' भारत में लॉन्च

लखनऊ। मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में वैश्विक लीडर और भारत के पसंदीदा एआई स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक, मोटोरोला ने आज अपने नए स्मार्टफोन मोटो जी77 पाॅवर (moto g77 POWER) को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन है, जिसे उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने डेली-ड्राइवर स्मार्टफोन से कुछ एक्स्ट्रा की उम्मीद रखते हैं।

मोटो जी77 पाॅवर में प्रीमियम डिजाइन के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम, शानदार रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (मजबूती) का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर इस सेगमेंट का सबसे एडवांस प्रो-ग्रेड 50 एमपी (MP) सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह क्वाड पिक्सेल तकनीक के साथ आता है, जो कम रोशनी (लो-लाइट) में भी बेहद ब्राइट, शार्प और सजीव तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है।

  • 2-इन-1 लाइट सेंसर: यह एम्बिएंट लाइट को भांपकर तेजी से फोकस सेट करता है।
  • 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड लेंस: यह लैंडस्केप और ग्रुप फोटोज के लिए बेहतरीन वाइड फ्रेम देता है।
  • 32 एमपी सेल्फी कैमरा: एआई ऑप्टिमाइजेशन के साथ यह फ्रंट कैमरा लैंडस्केप ओरिएंटेशन में अपने आप ग्रुप मोड पर स्विच हो जाता है।

एआई एडिटिंग टूल्स: गूगल फोटोज के खास टूल्स जैसे- मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, रीइमेजिन और ऑटो फ्रेम की मदद से यूजर्स सिंगल टैप में फोटो एडिट कर सकते हैं।

कंटेंट कंजम्पशन और गेमिंग के शौकीनों के लिए इस फोन में 6.72-इंच का फुल एचडी प्लस (FHD+) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

खास बात: इसमें 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस और डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। साथ ही, स्मार्ट वॉटर टच टेक्नोलॉजी के कारण गीले हाथों से भी फोन का टच बिल्कुल रिस्पॉन्सिव रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User