केपी इंटर कॉलेज में जिला नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न: मेजबान टीम का एकतरफा दबदबा, अनमोल की हैट्रिक से 6-0 से जीता फाइनल
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में जिला नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान टीम ने 6-0 से खिताब जीता।
मैच के परिणाम : अंडर-15 बालक वर्ग का फाइनल मैच लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज, झूंसी और केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज के मध्य खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में केपी इंटर कॉलेज ने 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। खेल के चौथे मिनट में अनमोल ने पहला गोल किया और नौवें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में अनुराग और हरिशंकर पाल ने एक-एक गोल किया। मैच के अंतिम क्वार्टर में अनमोल ने दो गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 6-0 से विजयी बनाया।
अंडर-17 बालक वर्ग में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज और अंडर-17 बालिका वर्ग में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज की टीमें अकेली होने के कारण उन्हें विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता का कुशल संचालन खेल प्रवक्ता उमेश खरे ने किया। निर्णायकों की भूमिका दिव्यांक, सनी पांडे, अमित और ऋषि ने निभाई। इस अवसर पर अकील अब्बास रिजवी, डॉ. बृजेश खरे, हरी लाल, विपुल और नितिन पटेल सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)