ईमानदारी की अनूठी मिसाल: सड़क पर मिला 8 हजार रुपये से भरा पर्स, सोशल मीडिया से खोजकर हरीलाल यादव ने मालिक को लौटाया
प्रतापगढ़ के समाजसेवी हरीलाल यादव ने सड़क पर मिला 8 हजार रुपये से भरा खोया पर्स सोशल मीडिया के जरिए लौटाया।
कुंडा, प्रतापगढ़। भौतिकता के इस दौर में जहां खोया हुआ सामान वापस मिलने की उम्मीद बेहद कम रहती है, वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र के सूर का पुरवा, कदमपुर बेंती निवासी समाजसेवी एवं राजा भैया यूथ ब्रिगेड के सक्रिय कार्यकर्ता हरीलाल यादव ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने सड़क पर मिला आठ हजार रुपये से भरा पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटाकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुरिया मऊदारा निवासी उमाशंकर पटेल, जो प्रयागराज में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, 15 जुलाई की सुबह ड्यूटी के लिए जाते समय कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के पास अपना पर्स कहीं गिरा बैठे। काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला, जिससे वह परेशान हो गए। पर्स में करीब आठ हजार रुपये नकद थे। इसी दौरान समाजसेवी हरीलाल यादव को सड़क पर वह पर्स मिला। उ
न्होंने पर्स खोलकर देखा तो उसमें पूरी नकदी सुरक्षित थी, लेकिन मालिक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। केवल एक फोटो मिलने पर हरीलाल यादव ने हार नहीं मानी। उन्होंने उसी फोटो के आधार पर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर्स मिलने की सूचना साझा कर दी, ताकि वास्तविक मालिक तक सूचना पहुंच सके। हरीलाल यादव की यह कोशिश रंग लाई। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद मऊदारा निवासी जीतलाल पटेल ने फोटो से उमाशंकर पटेल की पहचान कर उन्हें सूचना दी।
इसके बाद उमाशंकर हरीलाल यादव से मिले। आवश्यक पुष्टि के बाद हरीलाल यादव ने उनका पर्स पूरे आठ हजार रुपये सहित सकुशल लौटा दिया। अपना खोया हुआ पर्स और पूरी रकम वापस मिलने पर उमाशंकर पटेल ने हरीलाल यादव का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने हरीलाल यादव की ईमानदारी की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी इस पहल ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी और इंसानियत आज भी समाज में जीवित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)