कौशाम्बी में 50 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कौशाम्बी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 50 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोखराज थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रयागराज की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कोखराज टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी कर उड़ीसा से कार में तस्करी कर लाया जा रहा 1 कुंतल (100 किलोग्राम) अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टोयोटा ग्लैन्जा कार से दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अयान उर्फ गयासू और राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ जाल बिछाकर संदिग्ध कार को रोका।
पैकेटों में छिपाया गया माल: कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर टेप से लपेटे गए 54 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 100 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था।
कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के खिलाफ थाना कोखराज में एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर फतेहपुर और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य गिरोहों का सुराग लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)