पूर्व-पश्चिम का अनूठा संगम: स्पेन के ऐतिहासिक ग्रनाडा मंच पर चमकी भारतीय कला, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
स्पेन के ग्रनाडा में 'इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस' में भारतीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पंडित रवि शंकर को दी श्रद्धांजलि
स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ग्रनाडा के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे, पंडित शुभेंद्र राव (सितार) के नेतृत्व वाले मशहूर इंस्ट्रूमेंटल ग्रुप और रामा वैद्यनाथन के नेतृत्व वाले प्रसिद्ध भरतनाट्यम ग्रुप ने ग्रनाडा फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा और स्पेनिश फ्लेमेंको नर्तकों के साथ मिलकर "द ड्रीम ऑफ़ सितार" पेश किया और पंडित रवि शंकर को श्रद्धांजलि दी।
दूतावास ने कहा भारत-स्पेन कल्चर, टूरिज्म और एआई के 'डुअल ईयर' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने स्पेन के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक त्योहारों में से एक के साथ एक शानदार सहयोग को दर्शाया और भारत व स्पेन के बीच बढ़ती सांस्कृतिक साझेदारी को उजागर किया।
विदेशी और स्थानीय स्पैनिश दर्शकों ने खड़े होकर (स्टैंडिंग ओवेशन) भारतीय और स्पैनिश कलाकारों के साझा दल का अभिवादन किया। 'भारत-स्पेन संस्कृति और पर्यटन वर्ष' के अंतर्गत ग्रनाडा के इस ऐतिहासिक मंच पर ‘पूरब और पश्चिम’ का यह मेल महज एक कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते राजनयिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों का जीवंत प्रमाण है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)