सात जिलों के किसानों का फूलपुर कोरडेट में जमावड़ा: तीन दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज के फूलपुर कोरडेट में 7 जिलों के 58 किसानों के लिए तीन दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

Jul 21, 2026 - 22:01
0 1
सात जिलों के किसानों का फूलपुर कोरडेट में जमावड़ा: तीन दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राज्य के  गोरखपुर ,कुशीनगर ,आजमगढ़, देवरिया, बलिया,मऊ और महाराजगंज जनपदों के कुल 58 कृषकों का इफको नैनो उर्वरकों  ( नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कापर ) के संतुलित एवं कुशल उपयोग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, मोतीलाल नेहरू फार्मर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कोरडेट फूलपुर में हुआ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कोरडेट फूलपुर के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित ने आए हुए सभी कृषकों का स्वागत किया एवं उन्हें कोरडेट के एवं इफको के क्रियाकलापों से परिचित कराया।  साथ ही यह जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय विशेष कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मृदा परीक्षण की उपयोगिता, खरीफ फसलों में नैनो उर्वरकों तथा जैव उर्वरकों  एवं इफको के अन्य उत्पादों के प्रयोग , मौन पालन ,पशुपालन एवं आधुनिक कृषि में ड्रोन के महत्व जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित कृषकों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

इसी क्रम में पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ उत्तर प्रदेश (आजमगढ़ ) के अध्यक्ष धनंजय सिंह, भूपेंद्रनाथ यादव,सचिव देवरिया एवं कृषक राम आधार कुशवाहा , कुशीनगर ने नैनो उर्वरकों संबंधी अपने अनुभव साझा किये।  उद्घाटन सत्र के उपरांत तकनीकी सत्र में मृदा परीक्षण प्रभारी डॉ. हरिश्चंद्र ने  संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं मृदा संरक्षण में मिट्टी जांच के महत्व को विस्तार से बताया, प्रभारी प्रशिक्षण मुकेश तिवारी ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग की तकनीकी जानकारी सझा की तथा जैव उर्वरक उत्पादन इकाई प्रभारी डॉक्टर अनुराधा राय ने खरीफ फसलों में जैव उर्वरकों का सफलतापूर्वक प्रयोग कैसे करें विषय पर विस्तार से जानकारी दी।  उपस्थित सभी कृषकों को कोरडेट की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। सभी कृषकों में हर्ष का माहौल रहा और उनके अंदर विभिन्न विषयों को जानने की जिज्ञासा भी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User