सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल: संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की दोहरी जीत, प्रयागराज की कई टीमें क्वार्टर फाइनल में

सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल में संस्कार इंटरनेशनल की दोहरी जीत, प्रयागराज के कई स्कूल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

Jul 21, 2026 - 22:04
0 0
सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल: संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की दोहरी जीत, प्रयागराज की कई टीमें क्वार्टर फाइनल में

प्रयागराज :  संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में दोहरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा प्रयागराज के स्कूलों में अंडर-14 में खेलगांव पब्लिक स्कूल, एमपीवीएम, डीपी पब्लिक स्कूल, पतंजलि ऋषिकुल, अंडर-17 में पतंजलि ऋषिकुल, आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू कैंट, एमपीवीएम और अंडर-19 में खेलगांव पब्लिक स्कूल, एसवीएन, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने क्वार्टर फाइनल में अंतिम आठ में जगह बनाई।

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल सुलमसरांय में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये अंडर-19 आयु वर्ग में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल प्रयागराज ने आर्मी पब्लिक स्कूल वाराणसी को 26-15 से हराया। विजेता टीम की अविका ने 14 और आयुषी ने 08 अंक बनाये। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल प्रयागराज ने एमपीवीएम प्रयागराज को 23-09 से हराया। विजेता टीम की हर्षिता ने 11 और पराजित टीम की लवलीन ने 05 अंक बनाये। 

हरीश चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल आजमगढ़ ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, वाराणसी को 13-10 से हराया। विजेता टीम की सिद्धि और पराजित टीम की शिवांगी ने 6-6 अंक बनाये। सनबीम स्कूल आज़मगढ़ ने हरीश चंद्र मिश्रा पी स्कूल आज़मगढ़ को 10-4 से हराया। विजेता टीम की आदर्शिका (6), पराजित टीम की साक्षी (02) अंक बनाये। सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी ने सनबीम स्कूल रविदासनगर को 20-0 से हराया। विजेता टीम की स्वर्णिमा (07 अंक) टाप स्कोरर रहीं। सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी ने आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट को 16-0 से हराया, विजेता टीम की स्वर्णिम ने 8 अंक बनाये।

जयपुरिया स्कूल सिसवा वाराणसी ने महात्मा ज्योति आरपी स्कूल गाजीपुर को 15-3 से हराया, विजेता टीम की तान्या ने 08 और पराजित टीम की अनुष्का ने 2 अंक बनाये। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने जयपुरिया स्कूल सिसवा वाराणसी को 16-9 से हराया, विजेता टीम की पायल ने 10, पराजित टीम की तान्या ने 6 अंक बनाये।

अंडर-17 आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट ने प्रयागराज ने सनबीम स्कूल गाजीपुर को 13-8 से हराया। विजेता टीम की वैभवि ने 06 और पराजित टीम की सुहानी ने 03 अंक बनाये। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज ने सनबीम इंग्लिश स्कूल वाराणसी को 18-4 से हराया। विजेता टीम की वैभवी ने 8, पराजित टीम की चहक ने 6 अंक बनाये।

अंडर-14 आयु वर्ग में सेंट अतुलानंद कोइराजपुर ने सेंट अतुलानन्द होलापुर को 15-5 से हराया। विजेता टीम की श्रुति (9), पराजित टीम की आराध्या (3) अंक बनाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User