पीएम आवास योजना में दलालों का खेल: चरवा में पात्रों को दरकिनार करने का आरोप, भाकियू ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

कौशाम्बी के चरवा में पीएम आवास योजना में धांधली का आरोप। भाकियू ने समाधान दिवस में जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Jul 18, 2026 - 22:13
0 1
पीएम आवास योजना में दलालों का खेल: चरवा में पात्रों को दरकिनार करने का आरोप, भाकियू ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के चयन में अनियमितता और दलालों की भूमिका को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।

भाकियू (अम्बावता) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कुछ सभासदों की कथित सिफारिश पर लेखपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की आख्या तैयार की जाती है। उनका कहना है कि पात्रता का सत्यापन निष्पक्ष तरीके से करने के बजाय कथित रूप से सभासदों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाभार्थियों को पहले सभासद से मिलने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद ही पात्रता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।

संगठन का आरोप है कि कुछ लोग दलालों के माध्यम से लेखपाल तक पहुंचकर पात्रता सूची में नाम शामिल करा लेते हैं, जबकि वास्तविक पात्र लाभार्थी वंचित रह जाते हैं। भाकियू (अम्बावता) ने पूरे प्रकरण की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देने के दौरान विनोद कुमार, पंचम लाल, दिल कुमार, अशोक कुमार, श्रीचंद, मुन्ना लाल सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User