कुंडा सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार; दिलेरगंज चौराहे के पास पुलिस ने दबोचा

प्रतापगढ़ के कुंडा में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा आरोपी रिजवान गिरफ्तार, सभी नामजद अब जेल में

Jul 10, 2026 - 20:54
0 1
कुंडा सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार; दिलेरगंज चौराहे के पास पुलिस ने दबोचा

कुंडा, प्रतापगढ़ : कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नया का पुरवा सुजौली गांव में दलित महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले के तीनों नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पहले एक आरोपित को जेल भेजा जा चुका था, जबकि एक बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बेटे की तहरीर पर नया का पुरवा सुजौली निवासी मो. अशरफ उर्फ धोनी, रिजवान और हसन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दिलेरगंज चौराहे के पास से 26 वर्षीय रिजवान पुत्र स्वर्गीय अब्दुल मोईद, निवासी सुजौली, को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

इससे पहले इस मामले में मो. अशरफ उर्फ धोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीसरे नामजद बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले के सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User