प्रयागराज: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भड़की कांग्रेस, पंडिला में बैठक कर सरकार को घेरा
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रयागराज में जिला गंगापार कांग्रेस ने पंडिला में बैठक कर जताया कड़ा आक्रोश
प्रयागराज : दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में जिला गंगापार कांग्रेस के अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पंडिला में एक आवश्यक बैठक हुई।
बैठक में आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। जब देश का नौजवान पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ गांधी वादी तरीके से आवाज उठाता है, तो यह डरपोक सरकार संवाद करने के बजाय उन पर लाठियां बरसवाती है और मुकदमे दर्ज कराती है।
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लाठी और जेल के दम पर युवाओं के हौसले को तोड़ा नहीं जा सकता। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि छात्रों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में खड़ी है और इस अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डा.अमर सिंह पटेल, मंजू मौर्या, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, मो.फारुक,रमेश मौर्या, शिव प्रसाद मौर्या, अफजाल अहमद, आबिद हुसैन, मो.शमीम, फूलचंद यादव, विजय यादव, कैलास, सुशील गौतम, अनिरुद्ध यादव, ज्ञानी मौर्या, लालमणि, लल्लू, भुवाल प्रसाद,लाला यादव, दीनानाथ यादव, रिंशू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)