कौशाम्बी में खनन माफिया के हौसले बुलंद: नेवादा रोड पर अवैध बालू का बड़ा खेल, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें

कौशाम्बी के नेवादा रोड पर खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध बालू का भंडारण, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Jun 14, 2026 - 19:29
0 2
कौशाम्बी में खनन माफिया के हौसले बुलंद: नेवादा रोड पर अवैध बालू का बड़ा खेल, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें

कौशाम्बी : कौशाम्बी नेवादा रोड पर खुलेआम अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है। दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू लाकर सड़क किनारे बड़े-बड़े ढेर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन और राजस्व विभाग के जिम्मेदार सब जानते हुए भी चुप्पी साधे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि निवाला रोड के पास पिछले कई दिनों से बिना परमिट के बालू डंप की जा रही है। यहां से रात के अंधेरे में पिकअप और डंपरों से बालू ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। इससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।  सूत्रों का कहना है कि यह भंडारण खनन माफिया ने प्रशासन की मिलीभगत से कर रखा है। दिन में गाड़ियां खड़ी रहती हैं और रात होते ही माल ठिकाने लगा दिया जाता है।

सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती । सड़क किनारे बालू के ढेर लगने से आवागमन बाधित हो रहा है। तेज हवा में उड़ती धूल से राहगीर और आसपास के घरों के लोग परेशान हैं। बारिश में सड़क पर कीचड़ फैलने का भी खतरा है। इस मामले में खनन अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। एसडीएम ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

अवैध भंडारण मिला तो सीज करने की कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि निवाला रोड पर हो रहे अवैध भंडारण को तत्काल हटवाया जाए। जिम्मेदार अफसरों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

(एडवोकेट अजय पण्डा / ब्यूरो)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User