कौशाम्बी: चाकवन चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को रौंदा, मची अफरा-तफरी

कौशाम्बी के चाकवन चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; दो गंभीर घायल, बिना लाइसेंस ड्राइविंग सीख रहे थे युवक।

Apr 25, 2026 - 21:35
Updated: 2 months ago
0 11
कौशाम्बी: चाकवन चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को रौंदा, मची अफरा-तफरी

(आदर्श भारतीय)

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संदीपन घाट गंगा नदी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने कोखराज की तरफ जा रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्री नीचे दब गए।

चीख-पुकार और राहत कार्य
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और ई-रिक्शा के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक राकेश गौतम (निवासी रूपनारायणपुर सैलाबी) और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बिना लाइसेंस ड्राइविंग सीख रहे थे युवक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण घोर लापरवाही रही। बताया जा रहा है कि कार सवार दो युवक सड़क पर एक-दूसरे को ड्राइविंग सिखा रहे थे। उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसी दौरान नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

"हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चार पहिया वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया कोखराज थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घायल पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण औपचारिक कानूनी कार्रवाई लंबित है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User