कौशाम्बी में 'रोजगार आपके द्वार': डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 10 युवाओं को सौंपी ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी में सीएम युवा योजना के तहत लाभार्थियों को ब्याज मुक्त ऋण और ट्रैक्टर इकाइयाँ प्रदान कीं।

Mar 21, 2026 - 20:36
 0  27
कौशाम्बी में 'रोजगार आपके द्वार': डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 10 युवाओं को सौंपी ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंझनपुर स्थित बस डिपो परिसर में 'गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव' का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (सीएम युवा योजना) के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।

लाभार्थियों को मिला स्वरोजगार का उपहार
डिप्टी सीएम ने योजना के अंतर्गत 10 चयनित लाभार्थियों—अश्वनी कुमार यादव, मुलायम सिंह पटेल, अबु सलीम, विनोद कुमार, आशीष सिंह, अभिलाषा देवी, शंकर दयाल सिंह, अंजली गुप्ता, गोविन्द सिंह और प्रहलाद मौर्य को टैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट की चाबियाँ सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

योजना की खासियत: आधा खर्च, पूरा लाभ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार युवाओं के लिए बाजार से आधी कीमत पर रोजगार के अवसर ला रही है। उन्होंने योजना के वित्तीय लाभ गिनाए:

  • कुल परियोजना: ₹4.95 लाख का ऋण (जिसमें महिंद्रा ट्रैक्टर और मिनी मिल शामिल है)।
  • ब्याज मुक्त ऋण: 4 वर्षों तक 100% ब्याज मुक्त और कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण।
  • सब्सिडी: सरकार द्वारा 10% की सीधी सब्सिडी।
  • बचत: बाजार में यह सेटअप ₹9 लाख तक का पड़ता है, जिसे सरकार बेहद रियायती दरों पर दे रही है।
  • डिप्टी सीएम ने 21 से 40 वर्ष के युवाओं से अपील की कि वे 'सीएम युवा' की वेबसाइट पर जाकर अधिक से अधिक आवेदन करें और उद्यमी बनें।

इस महोत्सव में विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित प्रशासन और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मोबाइल यूनिट मिलने से लाभार्थी युवाओं के चेहरे पर मुस्कान और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0