कानपुर: 'कामतानाथ टी स्टॉल' के उद्घाटन पर उमड़ी भीड़, भीषण गर्मी में शीतल शरबत पिलाकर राहगीरों को दी राहत

कानपुर के बर्रा-7 में कामतानाथ टी स्टॉल के उद्घाटन पर समाजसेवी आशीष कश्यप द्वारा विशाल शरबत वितरण कर राहत पहुँचाई गई।

Apr 28, 2026 - 20:39
0 10
कानपुर: 'कामतानाथ टी स्टॉल' के उद्घाटन पर उमड़ी भीड़, भीषण गर्मी में शीतल शरबत पिलाकर राहगीरों को दी राहत

कानपुर : भीषण गर्मी और तपती धूप से बेहाल शहरवासियों को राहत पहुँचाने के संकल्प के साथ बर्रा-7 में एक अनूठी पहल देखने को मिली। कामतानाथ प्रॉपर्टी डीलर के तत्वाधान में 'कामतानाथ टी स्टॉल' का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर को केवल व्यावसायिक आयोजन तक सीमित न रखकर आयोजकों ने इसे सेवा कार्य से जोड़ते हुए विशाल शीतल जल एवं मीठे शरबत वितरण का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी और प्रोफेसर आशीष कश्यप ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर लोगों की प्यास बुझाई जाए। उन्होंने कहा:

"मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमारा प्रयास है कि गरीब और निराश्रित लोगों की जितनी संभव हो सके मदद की जाए। चाहे वह खाद्य सामग्री हो, कपड़े हों या शीतल जल, हम समाज के जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।"

टी स्टॉल के उद्घाटन के दौरान आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। कामतानाथ के प्रबंधक श्रीकांत चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा का असली स्वरूप है।

इस सेवा कार्य और उद्घाटन समारोह में आशीष कश्यप, श्रीकांत चौधरी, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, रवि, लखन, और शिव कुमार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने अंत में लोगों से अपील की कि वे इस भीषण गर्मी में अपना ख्याल रखें और अत्यधिक जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User