संस्कार पब्लिक स्कूल मल्लावां में वार्षिक उत्सव का उत्साह: 98.85% अंक पाकर अरिहंत ने जीती रेंजर साइकिल, पूर्व सैनिकों ने थपथपाई मेधावियों की पीठ
मल्लांवा के संस्कार पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल घोषित। अरिहंत सिंह को 98.85% अंकों के साथ मिली साइकिल। पूर्व सैनिक रहे मुख्य अतिथि।
मल्लांवा (हरदोई) : शिक्षा और अनुशासन के संगम के साथ, संस्कार पब्लिक स्कूल मल्लावां में 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा फल एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को उनकी साल भर की मेहनत के लिए शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह फौजी (सचिव, अवध प्रांत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं संस्थापक, सरहद से समाज तक) उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के के.पी. सिंह फौजी, शरद कुमार फौजी और धीरज दीक्षित फौजी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनमें देशभक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण का जोश भरा।
परीक्षा परिणामों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा 7 के छात्र अरिहंत सिंह ने 98.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके लिए उन्हें विशेष पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल भेंट की गई। वहीं, नवीन यादव और जया नाज को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट स्टूडेंट' के खिताब से नवाजा गया।
विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत पटेल और अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। प्रधानाचार्य अर्पित पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, आदर्श वर्मा और यजुबेंद्र सिंह ने भी मंच पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मंच का कुशल संचालन नितेश सिंह द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0