शालीमार वन वर्ल्ड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह संपन्न: कुणाल सेठ बोले— 'सुरक्षा हमारी कार्य संस्कृति का अटूट हिस्सा'
लखनऊ के शालीमार वन वर्ल्ड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह संपन्न। डायरेक्टर कुणाल सेठ ने सुरक्षित कार्य वातावरण पर दिया जोर।
लखनऊ : राजधानी के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट "शालीमार वन वर्ल्ड" में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य और उद्देश्यपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। "सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं" के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में निर्माण कार्य से जुड़े हर स्तर के कर्मचारी और श्रमिक ने सक्रिय सहभागिता की।
सुरक्षा सप्ताह का आगाज़ ध्वजारोहण और सुरक्षा शपथ के साथ हुआ। पूरे सप्ताह कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसमें आपातकालीन मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर विशेष रूप से शामिल रहे। 'सुरक्षा सेल्फी पॉइंट' और प्रदर्शनी गैलरी के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का समापन शालीमार सेंट्रल पार्क में आयोजित एक समारोह के साथ हुआ। इस दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने वाले मेधावी कर्मचारियों, ठेकेदारों और श्रमिकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर शालीमार कार्प के डायरेक्टर श्री कुणाल सेठ ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा:
"शालीमार में सुरक्षा केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमारी प्राथमिकता है कि हर श्रमिक और कर्मचारी शाम को सुरक्षित अपने घर लौटे। हम एक जोखिम-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर नई तकनीकों और प्रशिक्षण का सहारा ले रहे हैं।"
यह आयोजन न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि इसने सुरक्षित भारत निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी का कड़ा संदेश भी दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0