क्रिस्टा आईवीएफ के भरोसे के 3 साल, बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना ने सफल दंपतियों को किया सम्मानित

कानपुर के क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर के 3 वर्ष पूरे; बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना ने सफल दंपतियों को किया सम्मानित

Mar 29, 2026 - 21:10
 0  2
क्रिस्टा आईवीएफ के भरोसे के 3 साल, बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना ने सफल दंपतियों को किया सम्मानित

कानपुर (बड़ा चौराहा): चिकित्सा क्षेत्र में 'संतान सुख' के सपने को साकार करने वाले शहर के प्रतिष्ठित क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर ने अपनी सफलता के तीन शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर बड़ा चौराहा स्थित केंद्र पर एक भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत की हस्तियों और ग्लैम जगत के सितारों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिग बॉस विजेता गौरव खन्ना रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गौरव खन्ना ने क्रिस्टा आईवीएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निःसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियाँ लाना वास्तव में एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने संस्थान को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस गरिमामयी समारोह का सबसे भावुक क्षण वह था जब क्रिस्टा आईवीएफ के माध्यम से माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले दंपतियों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने इन सफल दंपतियों को उपहार भेंट किए।

आईवीएफ एवं रेडक्लिफ के संस्थापक धीरज जैन ने गौरव खन्ना का स्वागत किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। वहीं, डॉ. नीता जैन ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर बताया कि कैसे तकनीक के सहयोग से लोग घर बैठे उनकी सेवाओं और परामर्श का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में सेनानायक बी. बी. चौरसिया सहित शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. कीर्ति गुप्ता, लक्ष्मीकांत साहू, मो. मोहताशिम खान, आशीष मिश्रा, डॉ. प्रीति सिंह और मीना जैन सहित केंद्र के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। संस्थान ने भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती आईवीएफ सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0