BMW इंडिया की ऐतिहासिक उड़ान: 2026 की पहली तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2026 की पहली तिमाही में 4,567 कारें बेचकर 17% की वृद्धि के साथ ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली : लग्जरी ऑटोमोबाइल दिग्गज बीएमडब्ल्यू (BMW) ग्रुप इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी रफ़्तार से सबको चौंका दिया है। कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1) में कंपनी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4,567 कारों की डिलीवरी की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की शानदार बढ़त को दर्शाता है।
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग का सबसे बड़ा फायदा बीएमडब्ल्यू को मिला है। कंपनी ने इस तिमाही में 1,185 इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 83 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा साबित करता है कि भारतीय रईसों के बीच बीएमडब्ल्यू और मिनी (MINI) के इलेक्ट्रिक मॉडल्स पहली पसंद बने हुए हैं।
बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो बीएमडब्ल्यू के SAV (Sports Activity Vehicle) सेगमेंट ने 38% की वृद्धि के साथ 2,966 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कुल बिक्री में इनका योगदान 65% रहा। वहीं, आरामदायक सफर के शौकीनों के कारण 'लॉन्ग व्हीलबेस' मॉडल्स ने कुल बिक्री में 50% से अधिक की हिस्सेदारी निभाई।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, हरदीप सिंह बरार ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में लग्जरी कारों का क्रेज बढ़ा है। उन्होंने घोषणा की कि 2026 कंपनी के लिए सबसे बड़ा 'प्रोडक्ट ऑफेंसिव' साल होगा, जिसमें 27 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। साथ ही, 'Retail.NEXT' पहल के तहत 18 शहरों में 19 नए आउटलेट्स खोले जाएंगे ताकि ग्राहकों को भविष्य का रिटेल अनुभव मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0