सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में परीक्षाफल का उत्सव: आर्या और वेदिका बनीं ओवरऑल चैंपियन
प्रयागराज के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का वार्षिक परीक्षाफल घोषित। आर्या सिंह 99% अंकों के साथ टॉपर बनीं।
प्रयागराज : नैनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। शिक्षा और संस्कार के इस संगम में मेधावियों की उपलब्धियों ने विद्यालय परिसर को गौरवान्वित कर दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय (राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ), कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव, प्रबंधक शिवकुमार पाल और प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पाअर्चन के साथ हुआ। इस सत्र में विद्यालय के कुल 1832 छात्र-छात्राओं में से 1472 गृह परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका कुल परिणाम शानदार 93 प्रतिशत रहा।
प्रतिभा के चमकते सितारे
- विद्यालय के विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया:
- शिशु वर्ग: एल.के.जी. की छात्रा आर्या सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
- बाल वर्ग: सवारिका सिंह (कक्षा 4A) - 95.5%
- जूनियर वर्ग: वेदिका (कक्षा 8B) - 93.6% (वर्ग टॉपर)
- हाईस्कूल वर्ग: हर्षित तिवारी (कक्षा 9B) - 92.2%
- इंटरमीडिएट वर्ग: रुद्र प्रताप सिंह (कक्षा 11C) - 87.7%
केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद, कला, रंगोली, राखी मेकिंग, गायन और वादन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 438 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मी निवास को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए प्रबंधतंत्र द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही, वर्ष भर सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली रतना कुशवाहा को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने सभी सफल छात्रों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0