Samsung AI Weak 2026: प्रीमियम टेक और घरेलू उपकरणों पर महासेल शुरू
सैमसंग एआई वीक 2026 शुरू! गैलेक्सी स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी और एआई अप्लायंसेज़ पर पाएं 60% तक की भारी छूट और ऑफर्स।
लखनऊ : टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग कार्निवल 'सैमसंग एआई वीक' (Samsung AI Week) की घोषणा कर दी है। 'योर कम्पेनियन टू एआई लिविंग' थीम पर आधारित यह सेल आज से सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, ऐप और एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर लाइव हो चुकी है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य भारत में प्रीमियम और एआई-इंटीग्रेटेड (AI-Integrated) टेक्नोलॉजी को हर घर तक पहुंचाना है।
इस टेक एक्स्ट्रावैगेंज़ा में ग्राहकों को गैलेक्सी स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी और डिजिटल होम अप्लायंसेज़ पर भारी डिस्काउंट और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह बेहतरीन मौका है, जहां फ्लैगशिप गैलेक्सी S सीरीज़, अपकमिंग गैलेक्सी Z फोल्ड7 और जेड फ्लिप7 पर 36% तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹25,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
वहीं, गैलेक्सी टैबलेट्स और वियरेबल्स पर 60% और गैलेक्सी बुक्स लैपटॉप्स पर 37% तक की सीधी छूट मिल रही है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए सैमसंग के प्रीमियम OLED, Neo QLED और क्रिस्टल UHD टीवी पर 55% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ कुछ मॉडल्स पर मुफ्त साउंडबार या टीवी जैसे शानदार गिफ्ट्स भी शामिल हैं।
घरेलू उपकरणों की बात करें तो सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स पर 50% और वॉशिंग मशीनों पर 48% तक की छूट के साथ 10 साल की वारंटी और 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिल रही है। अगर आप अपने घर को स्मार्ट और एआई-पावर्ड इकोसिस्टम में बदलना चाहते हैं, तो सैमसंग की यह सीमित अवधि वाली सेल एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित होने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)