अवध कॉलेजिएट मोहान कैंपस में भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम, भाई हरिंदर सिंह निर्वैर खालसा जत्थे ने गुरबाणी से किया संगत को निहाल
लखनऊ के अवध कॉलेजिएट मोहान कैंपस में गुरमत एवं कीर्तन समागम हुआ। यूके के भाई हरिंदर सिंह जत्थे ने गुरबाणी सुनाई, बड़ी संख्या में संगत पहुंची और लंगर हुआ।
लखनऊ : अवध कॉलेजिएट स्कूल के मोहान कैंपस में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में यू.के. से आए विश्व प्रसिद्ध भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से साध संगत को गुरु साहिब की पावन शिक्षाओं से जोड़ा।
कार्यक्रम में कई गुरुद्वारों के प्रधानों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की शोभा बढ़ाई। आयोजकों की ओर से अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
समागम में संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह, प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया और डॉ. ब्रह्मजोत कौर सहित विद्यालय की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
शाम 6 बजे से 8 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का श्रवण किया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा। संगत की सुविधा के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से बसों की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।
समागम के सफल आयोजन में अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह, इशप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह तथा खालसा यूथ के सभी सेवाभावी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)