कौशाम्बी में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त; चालक फरार

कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर लखनऊ से प्रयागराज जा रही कार को डंपर ने टक्कर मारी। कार क्षतिग्रस्त हुई, चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

Oct 03, 2026 - 20:30
0 0
कौशाम्बी में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त; चालक फरार

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लखनऊ से प्रयागराज जा रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User