phonix pallasio में 'श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी' का शानदार आयोजन
लखनऊ के फीनिक्स पलासियो में श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के शतरंज विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहर में बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देना और उभरते चेस खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना था। टूर्नामेंट 'ब्लिट्ज प्रारूप' में स्विस सिस्टम के तहत खेला गया, जहाँ प्रत्येक खिलाड़ी को 3 मिनट का समय और प्रति चाल 2 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया गया। इस तेज़-तर्रार फॉर्मेट में खिलाड़ियों के बीच कई बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
समारोह में फीनिक्स पलासियो के जीएम मार्केटिंग विनय शहाणे, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ए.के. रायज़ादा और लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे।
प्रमुख विजेताओं की सूची:
- ओपन कैटेगरी: आभास कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनुज यादव दूसरे और ऋषभ श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे।
- महिला वर्ग: अवन्या ढिल्लों प्रथम, अंशिका जैन द्वितीय और अहाना मुखर्जी तृतीय स्थान पर रहीं।
- वेटरन वर्ग: प्रभात अधौलिया ने बाज़ी मारी, जबकि राजेश रस्तोगी और राकेश गुप्ता क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा अंडर-7 से लेकर अंडर-19 तक के विभिन्न आयु वर्गों (बालक व बालिका) में अभ्यम मिश्रा, आरना, रेयांश, जीवा, मुहम्मद ज़ैदान, अद्विका, अथर्व, फाइका, शुभ, खदीजा, आरव, लावन्या, मेधांश और कीर्ति चौरसिया जैसे होनहारों ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स पलासियो का उद्देश्य केवल शॉपिंग तक सीमित रहना नहीं, बल्कि युवाओं के बौद्धिक और खेल विकास को बढ़ावा देना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)