विश्नोई सेवा समिति ने भव्यता से मनाया 'भादों की अमावस्या' उत्सव, मेधावी छात्र व बुजुर्ग हुए सम्मानित
कानपुर में विश्नोई सेवा समिति ने मनाया 'भादों की अमावस्या' उत्सव। विधायक सलिल विश्नोई रहे मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों और बुजुर्गों को किया गया सम्मानित।
कानपुर। विश्नोई सेवा समिति (रजि.) कानपुर के तत्वावधान में वार्षिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम 'भादों की अमावस्या' का भव्य आयोजन गीतानगर स्थित स्व. गोविंद विश्नोई पार्क में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सलिल विश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के अध्यक्ष अविनाश विश्नोई, महामंत्री अमित चंद्र विश्नोई तथा कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता की देखरेख में हुआ, जबकि आयोजन का कुशल संयोजन कार्यक्रम संयोजक संदीप गुप्ता एवं राहुल विश्नोई द्वारा किया गया।
बुजुर्गों का सम्मान, मेधावियों का अभिनंदन और मैजिक शो बना आकर्षण:
समारोह के दौरान समाज के प्रति समर्पित वरिष्ठ बुजुर्गों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल मैजिशियन अभिषेक का मैजिक शो रहा, जिनकी हैरतअंगेज और मनोरंजक जादू की कलाकृतियों का बच्चों व बड़ों सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
इस विशेष अवसर पर वीरेंद्र कुमार विश्नोई, मनोज कुमार विश्नोई, प्रदीप गुप्ता, सिद्धनाथ गुप्ता, मनोज विश्नोई, दीप कुमार गुप्ता, लक्ष्मीकांत विश्नोई, अनूप कुमार गुप्ता, रोहित विश्नोई, श्रीमती ममता गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, प्रवीण विश्नोई, प्रेमनाथ विश्नोई, अनुराग विश्नोई, अश्वनी गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, विवेक विश्नोई, सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं आशीष गुप्ता सहित समिति के तमाम गणमान्य सदस्य व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: संजय शुक्ला
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)