अधिवक्ता रवि पचौरी की बैंड सेरेमनी धूमधाम से संपन्न, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मथुरा में अधिवक्ता रवि पचौरी की बैंड सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मथुरा: अधिवक्ता रवि पचौरी की बैंड सेरेमनी का कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सेवानिवृत्त न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा के चैंबर में बेहद धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा ने रवि पचौरी को अधिवक्ता बैंड पहनाकर औपचारिक रूप से अधिवक्ता परिवार में शामिल किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर रवि पचौरी ने अपने गुरुजनों और सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।
मूल रूप से बरसाना क्षेत्र के ऊंचागांव के रहने वाले रवि पचौरी एक प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा स्वर्गीय पीतांबर लाल राजस्थान पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर रहे थे, जबकि उनके पिता कन्हैया लाल शर्मा पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उनके बड़े भाई गिरधर पचौरी मथुरा बार एसोसिएशन में अधिवक्ता हैं। इसके साथ ही, रवि पचौरी प्रतिष्ठित समाचार चैनल 'समाचार प्लस' में आगरा मंडल प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैंड सेरेमनी के इस अवसर पर सभी ने उनके सफल और उज्ज्वल करियर की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)