डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पारा में फ्रेशर पार्टी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक प्रतिभा

लखनऊ के पारा स्थित डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Oct 13, 2026 - 21:14
0 2
डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पारा में फ्रेशर पार्टी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक प्रतिभा

लखनऊ (आर एल पाण्डेय): डूडा कॉलोनी, पारा स्थित एजुकेटर एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिमिटेड की पारा ब्रांच में संचालित डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'फ्रेशर पार्टी' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, संगीत और वाद-विवाद जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी छिपी हुई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीडीसीटी ग्रुप के डायरेक्टर इंजीनियर पी. कुमार यादव रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के महत्व, प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले रोजगार के अवसरों और प्रमाण-पत्र के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें और अपने कौशल का विकास कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें।

केंद्र प्रबंधक संतोष मौर्या ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील, अंशुल, लक्ष्मी, अर्चना, अनूप, आलोक यादव, खुशबू, तनवीर, समीक्षा, नेहा, अनु, फिजा, दीपक, महक, हेमंत, रिती, कृति, ज्योति, कोमल, शिवानी, प्रियांशी और सलीम सहित केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने इस पूरे आयोजन को बेहद उत्साहपूर्ण और यादगार बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User