सलिल विश्नोई ने समर्सिबल पंप का किया लोकार्पण: नवरात्र के तीसरे दिन मेघदूत परिसर में मिली सौगात

कानपुर में विधायक विकास निधि के तहत नवरात्र के तीसरे दिन मेघदूत परिसर में नवनिर्मित समर्सिबल पंप का लोकार्पण विधायक सलिल विश्नोई ने किया।

Oct 13, 2026 - 22:09
0 2
सलिल विश्नोई ने समर्सिबल पंप का किया लोकार्पण: नवरात्र के तीसरे दिन मेघदूत परिसर में मिली सौगात

(संजय शुक्ला)

कानपुर: नवरात्र के अवसर पर आयोजित ‘नौ दिन, नौ विकास कार्यों का लोकार्पण’ श्रृंखला के तीसरे दिन, विधायक विकास निधि से निर्मित समर्सिबल पंप का लोकार्पण किया गया। मेघदूत परिसर में बीएसएनएल कार्यालय के बगल में नवनिर्मित समर्सिबल पंप का लोकार्पण विधायक श्री सलिल विश्नोई ने अपने करकमलों से किया।

इस अवसर पर विधायक सलिल विश्नोई के साथ आमोद त्रिपाठी, श्रीमती अर्चना तिवारी, दीपक गुप्ता, अरुण मेहरोत्रा, विवेक अग्निहोत्री, शीला, गणेश और सुधीर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवरात्र के नौ दिनों में नौ विकास कार्यों के लोकार्पण की इस अनूठी श्रृंखला के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से जनता को समर्पित किया जा रहा है। मेघदूत परिसर में समर्सिबल पंप की स्थापना से स्थानीय लोगों को पेयजल और अन्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User