स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: प्रयागराज को मिली आधुनिक चिकित्सा की सौगात

प्रयागराज में प्रबल हेल्थ सेंटर का भव्य शुभारंभ। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने किया उद्घाटन; स्त्री रोग और यूरोलॉजी की मिलेंगी उन्नत सुविधाएं।

May 03, 2026 - 18:46
0 9
स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: प्रयागराज को मिली आधुनिक चिकित्सा की सौगात

प्रयागराज : शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में रविवार को एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। प्रबल हेल्थ सेंटर का भव्य उद्घाटन एवं आदरणीय न्यायमूर्ति जस्टिस मंजू रानी चौहान (उच्च न्यायालय, प्रयागराज) द्वारा किया गया। 

उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में न्यायमूर्ति चौहान ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और लोगों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आशा हॉस्पिटल की निदेशक एवं प्रसिद्ध  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आशा सिंह एवं इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि “प्रबल हेल्थ सेंटर का प्रारंभ शहर में गुणवत्तापूर्ण एवं  चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को और सुदृढ़ करेगा।

विशेष रूप से महिलाओं और पुरुषों के विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का एक ही स्थान पर उपलब्ध होना मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। प्रबल हेल्थ सेंटर में स्त्री रोग एवं प्रसूति सेवाओं के साथ-साथ बांझपन (इन्फर्टिलिटी) से संबंधित विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां डॉ. काजल जैन, जो महिला बांझपन विशेषज्ञ हैं, अपने विशेष अनुभव के साथ मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी।

वहीं, डॉ. शाश्वत सिंह, एक अनुभवी यूरोलॉजिस्ट एवं पुरुष बांझपन (मेल स्टेरिलिटी) विशेषज्ञ के रूप में, पुरुषों से जुड़ी जटिल समस्याओं के उपचार में अपनी सेवाएं देंगे। 

इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लिया और नए स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User