प्रयागराज: 'मनरेगा बहाली तक थमेगा नहीं कांग्रेस का संघर्ष', मलावा की चौपाल में भाजपा पर बरसे जिलाध्यक्ष

मलावा में 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' आयोजित; जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए आंदोलन का आह्वान किया।

Mar 09, 2026 - 21:05
0 6
प्रयागराज: 'मनरेगा बहाली तक थमेगा नहीं कांग्रेस का संघर्ष', मलावा की चौपाल में भाजपा पर बरसे जिलाध्यक्ष

प्रयागराज : ग्रामीण रोजगार की जीवनरेखा मानी जाने वाली मनरेगा योजना की बहाली को लेकर कांग्रेस ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मलावा में 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने की। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता जुटे।

जनता को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना गरीबों के लिए वरदान थी, जो 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने अपनी जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के चलते 'जीरामजी अधिनियम' (G-RAM) जैसे नियम लागू कर गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब तक मनरेगा को उसके पुराने स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। चौपाल में वार-रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी और जिशान अहमद ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर छात्रों, मजदूरों और गरीबों के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में मोहम्मद अनीश, सोनू, रिंकू कुशवाहा और प्रकाश कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User