प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे प्रतिबंधित लकड़ी के अवैध कारोबार का दावा: वीडियो वायरल होने से हड़कंप, SDM ने का आश्वासन दिया
प्रतापगढ़ के मानिकपुर में धर्मकांटे पर प्रतिबंधित लकड़ी की अवैध खरीद-फरोख्त का वीडियो वायरल, एसडीएम ने जांच के दिए आदेश।
(एडवोकेट अजय पण्डा / ब्यूरो)
मानिकपुर, प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाटतारा के पास प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अवतार धर्मकांटे पर प्रतिबंधित लकड़ी की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। इस कथित कारोबार से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मकांटे पर लंबे समय से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों से लदे वाहनों की तौल की जाती है और बाद में उन्हें दूसरे स्थानों के लिए रवाना कर दिया जाता है। लोगों का कहना है कि यह गतिविधि किसी एक दिन की नहीं बल्कि लंबे समय से चल रही है। आरोप है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
मामले को लेकर जब उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव से बात की गई तो उन्होंने कहाकि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की शिकायत है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की संयुक्त जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वीडियो और अन्य तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने जांच के संकेत दिए हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और कथित रूप से प्रतिबंधित लकड़ी के इस कारोबार पर कब तक प्रभावी कार्रवाई होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)