अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जा रहा जेल
प्रतापगढ़ की कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी राजन कुमार गौतम को ताजपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया।
कुंडा, प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना क्षेत्र के ताजपुर नहर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, थाना कुंडा में दर्ज मुकदमा संख्या 232/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजन कुमार गौतम पुत्र रामचंदर निवासी धमैयापुर, थाना कुंडा की तलाश की जा रही थी। वह काफी समय से फरार चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह चौहान, कांस्टेबल उमाशंकर भारती और आरक्षी प्रतीक यादव की टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ताजपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय राजन कुमार गौतम पुत्र रामचंदर निवासी धमैयापुर, थाना कुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसे मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है, ताकि उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)